28 Mar 2024, 18:06:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

यूपी : भ्रष्टाचार के आरोप में 7 पुलिस अधिकारी बर्खास्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 7 2019 12:29PM | Updated Date: Nov 7 2019 12:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेहद  सख्त रूख अपनाते  हुये गुरूवार को प्रान्तीय पुलिस सेवा (पीपीएस) के सात अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया। इनको अनिवार्य सेवानिवृति प्रदान की गई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार के साथ ही काम में लापरवाही पर बेहद  सख्ती दिखाई है। सभी सात लोगों के खिलाफ जांच में गंभीर मामले सामने आए हैं। इन अधिकारियों की उम्र 50 या इससे अधिक थी। सरकार ने स्क्रीनिंग  कमेटी की रिपोर्ट पर निर्णय लेते हुए इन अफसरों को सेवानिवृत्ति दे दी।
 
आधिकारिक सूत्रों ने यहां कहा कि पीएसी 15वीं वाहिनी के सहायक सेनानायक अरूण कुमार,फैजाबाद के पुलिस उपाधीक्षक विनोद कुमार राणा,आगरा के पुलिस उपाधीक्षक नरेन्द्र सिंह राणा,33वीं वाहिनी झांसी के सहायक सेनायक तेजवीर सिंह यादव,मुरादाबाद के पुलिस उपाधीक्षक संतोष कुमार सिंह ,30वीं वाहिनी गोंडा के सहायक सेनानायक तनवीर अहमद को बर्खास्त किया गया है । 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »