25 Apr 2024, 15:31:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जनता के हितो की अनदेखी कर रही है सरकारें : मायावती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 27 2019 3:42PM | Updated Date: Oct 27 2019 3:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती ने केन्द्र और उत्तर प्रदेश की सरकारों पर जनता के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुये कहा कि विकास का डंका पीटकर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास किया जा रहा है जिससे सामाजिक असमानता लगातार बढ़ रही है। दीपावली की बधाई देने के साथ भारतीय जनता पार्टी सरकारों पर निशाना साधते हुये मायावती ने रविवार को कहा कि घर-परिवार की खुशी में जीवन की शान्ति निहित है और ऐसे में सर्वसमाज के गरीब एवं जरूरतमन्द पड़ोसी के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी को न भुलाया जाए तो यह बेहतर है।

संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख एन्टोनियों गुटरस के बयान का हवाला देते हुये उन्होने कहा कि ग्लोबलाइजेशन के साथ-साथ नई प्रौद्योगिकी के बेधड़क इस्तेमाल से समाज में असमानता लगातार बढ़ रही है। देश में जो भी विकास हो रहा है और उसका डंका पीट कर उसका राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास किया जा रहा है। उससे देश की लगभग 130 करोड़ आबादी में से अधिकतर गरीब, मेहनतकश एवं जरूरतमन्द लोगों का कोई भला नहीं हो पा रहा है बल्कि इससे अमीर लोग और ज्यादा धन्नासेठ बनते जा रहे हैं। मायावती ने कहा कि यह देश की 130 करोड़ आमजनता का असली विकास नहीं है और इसीलिए भारत गरीबी, बेरोजगारी आदि की भीषण समस्याओं से ग्रस्त लोगों का देश बन गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »