29 Mar 2024, 21:30:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हरियाणा में 68.31 फीसदी मतदान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2019 2:46AM | Updated Date: Oct 23 2019 2:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के लिए कल हुए चुनावों में 68. 31 फीसदी मतदान हुआ। हरियाणा के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. इन्द्र जीत के आज दिये आंकड़ों के अनुसार राज्य में 68.31 प्रतिशत मतदान हुआ, जिनमें 69.36 प्रतिशत पुरुष  और 67.12 प्रतिशत महिलाओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है। डॉ. इन्द्र जीत ने बताया कि सबसे ज्यादा ऐलानाबाद में सर्वाधिक मतदान 83Þ 62 फीसदी हुआ।
 
चौटाला परिवार का गढ़ माने जाने वाले इस विधानसभा क्षेत्र में इंडियन नेशनल लोकदल के महासचिव अभय चौटाला भी चुनावी मैदान में हैं। सबसे कम बडखल में 49.18 फीसदी है। अन्य क्षेत्रों की स्थिति इस प्रकार रही। कालका 72.53, पंचकूला 60.03, नारायाणगढ़ 74.66, अंबाला कैंट 61.99, अंबाला शहर 60.60,  मुलाना 72.18, साढ़ौरा 77.79, जगाधरी 78.87, यमुनानगर 67.25, रादौर 72.92, लाडवा 75.21, शाहबाद 77.33, थानेसर 67.04,  पिहोवा 70.30, गुहला 72.96, कलायत 75.88, कैथल 77.80 और पुंडरी विधानसभा क्षेत्र में 75.24 फीसदी मतदान हुआ।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »