29 Mar 2024, 12:21:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

‘सांड की आंख’ यूपी में टैक्स फ्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 22 2019 6:18PM | Updated Date: Oct 22 2019 6:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। बागपत की प्रख्यात शूटर दादी के जीवन पर आधारित बालीवुड फिल्म सांड की आंख को उत्तर प्रदेश सरकार ने वस्तु एवं सेवा कर से मुक्त कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की मंगलवार को हुयी बैठक में इस आशय को मंजूरी दी गयी। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि फिल्म का अधिकांश हिस्सा यूपी में फिल्माया गया है। 

महिला सशक्तिकरण का संदेश देने वाली इस फिल्म में तापसी पन्नू, भूमि पेडनेकर, विनीत सिंह और प्रकाश झा ने भूमिका अदा की है। फिल्म के निर्देशक तुषार हीरानंदिनी है। फिल्म की कहानी चंद्रा तोमर (83) और उनकी ननद प्रकाशी (81) के जीवन पर आधारित है जिन्होने महिला उत्पीडन के खिलाफ 60 साल की उम्र में शूटिंग का प्रशिक्षण लिया और देश की अव्वल शूटर बनी। दोनो को देश भर में शूटर दादी के नाम से जाना गया। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »