20 Apr 2024, 05:39:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

विपक्ष भी सेना की शौर्य गाथा कहें - मौर्य

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2019 2:10AM | Updated Date: Oct 21 2019 2:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सेना का राजनीतिक इस्तेमाल किये जाने के संबंधी विपक्ष के आरोपो पर प्रतिक्रिया देते हुये आज कहा कि आरोप लगाने वाले विपक्षी राजनीतिक दल चाहे तो वे भी भारतीय सेना की शौर्य गाथा कहें। निज कार्यक्रमों में शामिल होने पहुँचे मौर्य आज यहां संवाददाताओं से रूबरू हुये। उन्होंने संवाददाताओं के प्रश्नों के उत्तर में कहा आरोप लगाने वाले विपक्षी दलों को भी भारतीय सेना का लोहा मानना चाहिए। उन्होंने कहा विपक्ष को एयर स्ट्राइक, सर्जिकल स्ट्राइक जैसे सफल सैन्य आॅपरेशन पर हमारी सेना की गौरव गाथा गाना चाहिए।
 
उन्होंने कहा यदि गौरवगान करने से हमें राजनैतिक फायदा हो रहा है। तब विपक्ष को किसने रोका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भी उनके कार्यकाल में हुए सफल सैन्य आॅपरेशन के गुणगान करें, हमने उन्हें नही रोका है। उन्होंने आरोप लगाते हुये कहा लेकिन दुर्भाग्य है विपक्ष पाकिस्तान की भाषा बोलता हैं। जिससे दुश्मन देश को विश्व पटल पर लाभ होता है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में हुये हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की हत्या से जुड़े एक प्रश्न का उत्तर देते हुये कहा कि घटना से समूचा देश आहत है। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश सरकार सभी आरोपियों को फांसी के फंदे तक पहुँचा कर कड़ी सजा दिलाने का प्रयास करेगी।
 
उन्होंने विवादित अयोध्या मंदिर मस्जिद विवाद से जुड़े एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि प्रसन्नता की बात है कि सर्वोच्च न्यायालय ने मामले की सुनवाई पूरी कर ली है। अदालत के फैसले का इंतजार है। फैसले के अनुसार आगामी दिशा तय होगी। उन्होंने उत्तर प्रदेश में नगर सेना के हजारों जवानों की नौकरी पर बने संकट के मुद्दे से जुड़े एक प्रश्न का जावाब देते हुये कहा कि निकाले गये नगर सैनिक अस्थायी नियुक्ति पर थे। उन्होंने कहा वे दैनिक वेतन भोगी है। फिर भी राज्य सरकार उनके हितों का ध्यान रखते हुये निर्णय लेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »