20 Apr 2024, 12:34:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

देश एवं प्रदेश के विकास में युवओं की अहम भूमिका : डॉ महेन्द्र सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2019 1:59AM | Updated Date: Oct 21 2019 1:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि सरकार युवाओं के विकास के लिए दृढ़संकल्पित होकर कार्य कर रही हैं और देश तथ प्रदेश के विकास में इनकी अहम भूमिका है। रविवार को गनपत सहाय पीजी कॉलेज में कर्मयोगी पंडित राम किशोर त्रिपाठी व्याख्यानमाला का सिंह ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि सिंह ने कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके दृष्टिगत सरकार बेहतर कार्य भी कर रही है, ताकि हमारा युवा शिक्षित होकर देश और प्रदेश के विकास में अपनी अहम भूमिका निभा सके।
 
उन्होंने कहाकि भारत के महान अतीत से प्रेरणा लेकर युवा अपनी संस्कृति और सभ्यता के संरक्षण का ध्यान रखते हुए गौरव बृद्धि के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहाकि केन्द्र और राज्य सरकार सबका साथ, सबका विकास तथा सबका विश्वास के साथ काम कर रही है। इस मौके पर विद्यालय के छात्र/छात्राओं द्वारा दीपावली पर मिट्टी के दिये बेचने का नाटक का प्रस्तुतीकरण किया । इसका उद्देश्य यह है कि अपने घर में दिये जलने के साथ-साथ गरीबों के घर में दिये जले और हम सब को दीपावली के शुभ त्यौहार पर अपने यहां के बनाये हुए देशी दीप खरीद कर गरीबों के भी रोजगार को बढ़ावा दें,जिससे उनके घर में भी खुशियों का दीप जल सके। यही है हमारे सरकार की मंशा सब का साथ, सबका विकास। सहाय महाविद्यालय का चतुरमुखी विकास हो रहा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »