18 Apr 2024, 17:03:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

तोमर ने देखी ग्वालियर शहर की सफाई व्यवस्था

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 20 2019 7:39PM | Updated Date: Oct 20 2019 7:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के खाद्य-नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने ग्वालियर शहर में शान्ति नगर, लक्ष्मीबाई कोलोनी सहित अन्य क्षेत्रों का दौरा कर रहवासियों की समस्याओं को सुना तथा निराकरण भी सुनिश्चित किया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री तोमर ने कॉलोनियों में सफाई व्यवस्था देखी।

 

उन्होंने स्वयं स्थानीय वार्ड-36 में सफाईकर्मियो के साथ सफाई करते हुए रहवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया। तोमर गेंडे वाली सड़क स्थित शासकीय कन्या विद्यालय पहुंचे और बच्चों के साथ भोजन कर भोजन की गुणवत्ता को जांचा। उन्होंने शांति नगर में भ्रमण के दौरान पार्क विकसित करने के लिये स्वेच्छा निधि से 5 लाख रूपये देने की घोषणा की।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »