16 Apr 2024, 23:59:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अधिकारी समझ लें, मौसम के साथ हालात भी बदलतें हैं : अखिलेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 20 2019 12:50AM | Updated Date: Oct 20 2019 12:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रामपुर। उत्तर प्रदेश सरकार पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नौकरशाही को आगाह किया कि पुंलिस और प्रशासन के लोगों यह नहीं भूलना चाहिये कि सरकार बदलने के साथ परिस्थितियां तेजी से बदलती हैं। विधानसभा उपचुनाव प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को रामपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुये श्री यादव ने कहा कि राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार बदले की भावना के साथ काम कर रही है। सपा सांसद आजम खां पर एक साजिश के तहत ढेर मुकदमे ठोक दिये गये। राज्य की बदहाल कानून व्यवस्था को दुरूस्त करने के बजाय राज्य सरकार सिर्फ रामपुर को बर्बाद करने में जुटी है। प्रदेश में एक के बाद एक हत्यायें सरकार की पोल खोल रही हैं जबकि भाजपा सरकार सपा को कमजोर करने की साजिश में जुटी हुयह है।

 

उन्होने कहा कि खां को बेवजह परेशान किया जा रहा है। उन पर जुल्म ज्यादती की इंतिहा कर दी गयी है।  ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि पार्टी अपने मकसद से भटक जाये और सपा की सरकार नहीं बनने पाये लेकिन रामपुर की जनता समझदार है। यहां के लोग डरपोक नहीं है और भाजपा सरकार की हर साजिश का जवाब मतदान केन्द्रों में जाकर देने के लिये तैयार बैठे हैं। सपा अध्यक्ष ने नौकरशाहों पर तंज कसते हुये कहा कि दुनिया में बहुत कुछ बदलता है मौसम भी बदलते हैं, लेकिन पुलिस और प्रशासन सबसे ज्यादा तेजी से बदलता है। जो अधिकारी आज बौरा रहे हैं, सरकार बनने पर यही जी हुजूरी करने में पीछे नहीं रहेंगे। यादव ने कहा कि वह मौजूदा मुख्यमंत्री को योगी नहीं समझते क्योंकि योगी वह होता है जो दूसरों की दुख तकलीफ को समझे।

 

अफसोस के साथ कहना पडता है कि मुख्यमंत्री के दिल में दूसरों की तकलीफ समझने का जज्बा नहीं है। उन्होने कहा कि लोकतंत्र को बचाने की खातिर और देश में अमन और भाइचारा खत्म करने वाली ताकतों को नेस्तानाबूद करने के लिये लोगों को 21 अक्टूबर को घरों से निकल कर मतदान केन्द्रों का रूख करना पड़ेगा। गौरतलब है कि रामपुर विधानसभा क्षेत्र से मोहम्मद आजम खां की पत्नी और राज्यसभा सांसद तंजीम फातिमा चुनाव लड़ रही हैं। सपा अध्यक्ष ने उपचुनाव के दौरान यह पहली और आखिरी जनसभा की थी। श्री खां के लोकसभा के लिये निर्वाचित होने के बाद रामपुर में विधानसभा का उपचुनाव हो रहा है। 

 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »