28 Mar 2024, 21:18:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नैतिकता बची है तो शिअद भाजपा से संबंध तोड़े : रंधावा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 19 2019 2:10AM | Updated Date: Oct 19 2019 2:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। पंजाब के कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने आज कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के शिरोमणि अकाली दल के एक नेता पर नशा तस्करों से संबंधों के आरोप लगाने के बाद शिअद में नैतिकता बची हो तो उन्हें तुरंत भारतीय जनता पार्टी से संबंध तोड़ देने चाहिएं। रंधावा ने यहां जारी बयान में कहा कि अकालियों के नशा तस्करों के साथ संबंधों के बारे में तो अब उसकी गठबंधन सहयोगी पार्टी भाजपा ने भी मोहर लगा दी है। रंधावा ने कहा कि खट्टर के हाल ही में कालांवाली से अकाली नेता रजिन्दर सिंह देसूजोधा पर खुले आम नशा तस्करी के आरोप लगाने के बाद अकाली नेता छिपने की कोशिश कर रहे हैं। 
 
उन्होंने अकाली दल के सुप्रीमो प्रकाश सिंह बादल और अध्यक्ष  सुखबीर सिंह बादल को भाजपा के आरोपों को लेकर अपना पक्ष स्पष्ट करने की चुनौती भी दी। कांग्रेसी नेता ने यह भी कहा कि एक तरफ श्री खट्टर कह रहे हैं कि यदि अकाली दल सतुलज यमुना जोड़ नहर के मुद्दे पर हरियाणा के पक्ष पर सहमति प्रकट करते तो भाजपा न सिर्फ हरियाणा में शिअद के साथ गठजोड़ बनाए रखती बल्कि उसे दो-तीन सीटें और देती जबकि दूसरी तरफ हरसिमरत कौर बादल अब भी केंद्र में भाजपा नीत सरकार में मंत्री के तौर पर सेवाएं निभा रही हैं। रंधावा ने शिअद को चूहे-बिल्ली के खेल से बाहर आने और भाजपा के साथ सभी राजनैतिक गठजोड़ खत्म करने की हिम्मत दिखाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पंजाब के लोगों की कभी भी परवाह नहीं की और न ही करेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »