29 Mar 2024, 15:18:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

चित्रकोट उप चुनाव का प्रचार कल शाम हो जायेगा समाप्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2019 6:27PM | Updated Date: Oct 18 2019 6:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार का शोर कल शाम थम जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से आज मिली जानकारी के अनुसार चित्रकोट उपचुनाव के लिए प्रचार का शोर कल अपरान्ह 03 बजे से थम जाएगा। इसके बाद विधानसभा क्षेत्र में कोई भी प्रत्याशी या उसके प्रचारको, समर्थकों द्वारा चुनावी सभाएं, रैली, रोड शो सहित सभी तरह के शोर वाले प्रचारक पर भी रोक लग जाएगी। हालांकि इस रोक के बीच प्रत्याशी बिना शोर किए घर-घर जाकर मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट देने की अपील कर सकेंगे। 

चित्रकोट उपचुनाव के लिए मतदान 21 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है,वहीं मतगणना 24 अक्टूबर को सुबह 8 बजे डाक मतपत्रों की गिनती से प्रारंभ होगी। 8.30 बजे से कन्ट्रोल यूनिट मशीन से मतगणना प्रारंभ होगी। चित्रकोट उपचुनाव में कुल छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इनमें कांग्रेस से राजमन बेंजाम,भारतीय जनता पार्टी से लच्छूराम कश्यप, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया से हिड़मो राम मण्डावी, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) से बोमड़ा मण्डावी, आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया से लखेश्वर कवासी और निर्दलीय अभ्यर्थी रितिका कर्मा शामिल है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »