29 Mar 2024, 05:55:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भाजपा के दहशत से डरने की जरूरत नहीं : करात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2019 1:10PM | Updated Date: Oct 18 2019 1:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अगरतला। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के पूर्व महासचिव प्रकाश करात और पार्टी पोलित ब्यूरो के सदस्य माणिक सरकार ने पार्टी कार्यकर्ताओं से त्रिपुरा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दहशत के खिलाफ एकजुट होने की अपील की है। दोनों नेताओं ने गुरुवार को यहां संवाददातओं को संबोधित करते हुए यह अपील की। पूर्व लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं माकपा नेता बादल चौधरी के खिलाफ दो वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वर्ष 2008-09 के दौरान 13 निर्माण ठेकों में 164 करोड़ की रिश्वत लेने के मामले में वारंट जारी होने का हवाला देते हुए दोनों नेताओं ने आरोप लगाया कि विप्लव कुमार देव सरकार बदले की भावना की राजनीति कर रही है। करात ने कहा, ‘‘एक लोकतांत्रिक तरीके चुनी गयी सरकार द्वारा त्रिपुरा में इस तरह की त्वरित कार्रवाई को देख कर हमलोग हैरान हैं।
 
मौजूदा समय में पूरे देश में भाजपा का एक ही चेहरा है। भाजपा की मूल पार्टी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कभी भी देश की आजादी की लड़ाई में हिस्सा नहीं लिया और ना ही अंग्रेजों ने संघ को प्रतिबंधित ही किया था, लेकिन कम्युनिस्ट पार्टी पर अंग्रेजों के अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने के कारण प्रतिबंध लगाया गया था।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि त्रिपुरा में गत वर्ष सरकार के गठन के बाद से भाजपा ने पंचायती राज्य सहित लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचित सभी संस्थाओं पर बल पूर्वक कब्जा कर लिया है। उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह की कार्रवाइयां राज्य में वामपंथी आंदोलन को नहीं रोक पायेंगी। वामपंथियों को सड़कों पर उतराना होगा और शोषित एवं वंचितों के लिए आवाज उठाना होगा। भाजपा के आतंक से डरने की जरूरत नहीं है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »