29 Mar 2024, 13:02:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2019 12:30AM | Updated Date: Oct 18 2019 12:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

समस्तीपुर। कांग्रेस पार्टी के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, प्रदेश अध्यक्ष डा.मदन मोहन झा और  राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता सह विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन के नेतृत्व में आज कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अशोक कुमार के पक्ष में समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर रोड शो निकाला गया। गोहिल ने इस मौके पर आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अशोक कुमार को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील मतदाताओं से करते हुए कहा कि समाजवाद की धरती समस्तीपुर की जनता इस चुनाव में पूर्व के गलतियों से सीख लेकर इस बार महागठबंधन के उम्मीदवार के पक्ष में गोलबंद होकर मतदान करेगी। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के तुगलकी फैसलों से देश की जनता परेशान हो चुकी  है। उन्होंने कहा कि समस्तीपुर लोकसभा और बिहार के पांच विधानसभा के हो रहे उप चुनाव में जनविरोधी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के खिलाफ लहर दिख रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »