29 Mar 2024, 19:08:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

फोर्टिस अस्पताल में दुर्लभतम बीमारी का सफल ऑपरेशन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2019 6:06PM | Updated Date: Oct 17 2019 6:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजस्थान के इतिहास में पहली बार दुर्लभ बीमारी पैराथाइरॉइड सिस्ट का जयपुर के फोर्टिस अस्पताल में सफल ऑपरेशन किया गया। फोर्टिस में कान, नाक और गला रोग विशेषज्ञ डा मोहन कुलहरि ने आज यहां पत्रकारों को बताया कि यह सिस्ट दुनियाभर में अब तक केवल 300 लोगों में पाया गया है। यह बीमारी यहां 53 वर्ष के एक रोगी में पायी गयी। उसे गले में दर्द और निगलने में तकलीफ होने के कारण अस्पताल लाया गया था। उसके गले का सिटी स्केन, अल्ट्रासोनोग्राफी के जरिए पता चला कि एक बड़ी गांठ गर्दन के निचले हिस्से में बाई ओर थायराइड के काफी करीब थी और सांस की नली एवं खाने की नली से भी चिपकी हुई थी।

 

उन्होंने बताया कि उसकी पेचीदा स्थिति को देखते हुए डाÞ बलजीत सिंह के खंडूजा के नेतृत्व में शल्य चिकत्सकों ने ऑपरेशन करके सिस्ट को सफलतापूर्वक निकाल लिया। डा कुलहरी ने बताया कि यह देश का पहला ऑपरेशन है। इससे पहले ऐसा ऑपरेशन नहीं हुआ। यह अनूठा ऑपरेशन था जिसे यहां अंजाम दिया गया। चिकित्सकों के दल में डा कुलहरी, डा खंडूजा सहित डा राजीव लोचन तिवारी, डा ज्योत्सना भार्गव और डा माधवी शर्मा शामिल थे।

 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »