26 Apr 2024, 02:13:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

चंद्रपुरा ताप विद्युत संयंत्र से तेल रिसाव बंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2019 7:58PM | Updated Date: Oct 16 2019 7:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बोकारो। झारखंड के बोकारो जिले में दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के चंद्रपुरा ताप विद्युत संयंत्र से फर्नेस तेल रिसाव अब पूण रूप से बंद हो गया है। आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि तकनीकी खराबी के  कारण पिछले दिनों फर्नेस तेल का रिसाव हुआ था।  डीवीसी प्रबंधन को इसकी  जानकारी मिलने के बाद त्वरित करवाई करते हुए उसे बंद कराया गया है। 
 
वर्तमान में संयंत्र को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रबंधन पूरी  मुस्तैदी से काम कर रहा है। वहीं, मुख्य  अभियंता और परियोजना प्रधान आर. के. सिन्हा ने बताया कि तकनीकी गड़बड़ी के  कारण कुछ समस्याएं उत्पन्न हुई थी, जिसे अधिकारियों और डीवीसी कर्मियों के  सहयोग से सुलझा लिया गया है। इस घटना की जांच के लिए एक तीन सदस्यीय कमेटी  का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह की कोई समस्या  उत्पन्न न हो इसके लिए कनीय पदाधिकारियों को सख्त और कड़े निर्देश दिये गये हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »