20 Apr 2024, 04:19:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

छत्तीसगढ़ पुलिस मुठभेड़ में नक्सली फरार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2019 5:22PM | Updated Date: Oct 16 2019 5:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के कोंडासांवली इलाके में सुरक्षा बल के जवान और नक्सलियों के बीच आज करीब 10 मिनट तक लगातार फायरिंग हुई। जवानों की जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस सूत्रों के अनुसार कोंडासांवली में सीआरपीएफ का एक स्थाई कैम्प है। बुधवार सुबह सीआरपीएफ के जवानों की टीम सर्चिंग के लिए कैंप से निकली थी। कुछ दूरी पर जवानों पर नक्सलियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए जवानों ने भी मोर्चा संभाला। जवानों की कार्रवाई से घबराकर नक्सली जंगल की आड़ लेकर फरार हो गए। वहीं जवानों ने मौके से दो भरमार बंदूक और नक्सली सामग्री बरामद की है। फिलहाल जवान इलाके की सर्चिंग कर रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »