28 Mar 2024, 23:41:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जल्द शुरू करेंगे चित्रकूट-दिल्ली उड़ान : योगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2019 12:06AM | Updated Date: Oct 16 2019 12:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि पौराणिक नगरी चित्रकूट को दस्यु गिरोहों के चंगुल से मुक्त कराने के बाद उनकी सरकार जल्द ही यहां से दिल्ली के लिये उड़ान शुरू करेगी। मानिकपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी आनंद शुक्ला के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुये योगी ने कहा कि चित्रकूट अब दस्यु मुक्त हो चुका है। चित्रकूट के समग्र विकास की दिशा में यह बड़ी उपलब्धि है अब जल्द ही यहां से दिल्ली के लिए फ्लाइट शुरू होगी। उन्होंने कहा कि सरकार अन्ना प्रथा को पूरी तरह समाप्त करेगी लेकिन एक भी गौवंश की बलि नहीं होने देगी।
 
उन्होने कहा कि अभी तक चुने गए लोग ठेकेदारों के साथ मिलकर विकास के धन पर डकैती डाल रहे थे लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। विकास के लिए आयी एक-एक पाई विकास में लगेगी,  किसी ने डकैती डालने की कोशिश की तो उसका बहुत बुरा हश्र होगा जिसे पूरा प्रदेश देख भी रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चित्रकूट अब पूरी तरह से दस्यु मुक्त हो चुका है अब चित्रकूट का तेजी से विकास होगा। यहां पर पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि राम ने 14 साल के बनवास काल के साढे 11 वर्ष  यहां बिताए थे, हजारों साल पुरानी विरासत संजो कर रखना हमारा दायित्व है।
 
योगी ने कहा कि चित्रकूट का विकास प्रयागराज की तर्ज पर किया जाएगा। यहां के एयरपोर्ट को शीघ्र शुरू कराने का प्रयास  किया  जा रहा है। जल्द ही यहां से दिल्ली के लिए फ्लाइट शुरू होगी। डिफेंस कॉरीडोर का जिक्र करते हुए कहा कि यहां के नौजवान को अब पलायन नहीं करना पड़ेगा उनको यहीं रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा अपने घर में रह कर नौजवान मां-बाप और देश दोनों की एक साथ सेवा कर सकेगा, सीएम ने कहा कि यहां बने फाइटर प्लेन और तोपें जिन पर चित्रकूट लिखा होगा वह देश की रक्षा करेंगे।
 
उन्होने कहा कि सरकार गौ संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि एक भी गौवंश कटने नहीं देंगे और न किसान की फसल खराब होंने देंगे, गोसंरक्षण केन्द्र बनाकर अन्ना प्रथा को पूरी तरह समाप्त करेंगे। उन्होंने  किसानों से अपील की कि गायों को  कतई खुला न छोड़ें सरकार की योजनाओं का लाभ लें  जिससे सभी किसानों का भला हो सके। मऊ मानिकपुर 237  की सीट  पहले से ही भाजपा के ही पास थी थी इसमें आरके सिंह पटेल को भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा का चुनाव लड़ाया था जिसमें आरके सिंह पटेल भारी बहुमत से सांसद हो गए थे। उनके सांसद होने के बाद से यह सीट रिक्त हुई थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »