19 Apr 2024, 05:42:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सुषमा, जेटली की याद में सुप्रीम कोर्ट में श्रद्धांजलि सभा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2019 3:47PM | Updated Date: Oct 15 2019 3:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्रियों सुषमा स्वराज और अरुण जेटली की स्मृति में मंगलवार को उच्चतम न्यायालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी। उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की अदालत में दोनों दिवंगत नेताओं की याद में फुल कोर्ट रेफरेंस (श्रद्धांजलि सभा) का आयोजन किया गया। मुख्य न्यायाधीश के अदालत कक्ष में फुल कोर्ट रेफरेंस के कारण अयोध्या मामले की सुनवाई आज करीब 12 बजे शुरू हुई। सभी जजों की मौजूदगी में दिवंगत वकीलों और जजों को याद करने की परंपरा है। ये दोनों शीर्ष अदालत में बतौर वकील प्रैक्टिस कर चुके हैं। गौरतलब है कि श्रीमती स्वराज और जेटली का गत अगस्त में निधन हो गया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »