19 Mar 2024, 08:06:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

एनटीके नेता सीमन निम्न श्रेणी के नेता : नारायणसामी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2019 3:42PM | Updated Date: Oct 15 2019 3:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुड्डुचेरी। पुड्डुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने  पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के संबंध में टिप्पणी को लेकर  नाम तमिझर काच्चि (एनटीके) नेता सीमन की तीखी आलोचना की है और कहा कि वह (सीमन) निम्न श्रेणी के नेता हैं। नारायणसामी ने कामराजनगर लोकसभा सीट के लिए 21 अक्टूबर को होने जा रहे  उपचुनाव में प्रचार से इतर संवाददाताओं से कहा कि इस तरह की आपत्तिजनक  टिप्पणी श्री सीवन के व्यवहार को दर्शाता है और उन्होंने महज राजनीतिक  प्रचार के लिए ऐसा किया है। उन्होंने कहा कि वह एक राजनीतिक पार्टी के नेता  के लायक नहीं है और जनता उनकी पार्टी को नकार देगी। उन्होंने कहा कि सीमन को स्वयं को बदल लेना चाहिए अन्यथा तमिलनाडु और पुड्डुचेरी की जनता उन्हें बदल देगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »