28 Mar 2024, 22:19:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इनेलो, जजपा चलती हैं जेल से, कांग्रेस घिरी है परिवारवाद से: खट्टर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2019 2:12AM | Updated Date: Oct 15 2019 2:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हिसार। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कांग्रेस के घोषणापत्र को लेकर उस पर निशाना साधते हुये कहा है कि उसमें से 15 घोषणाएं ऐसी हैं जो राज्य की भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) सरकार  पहले ही पूरी कर चुकी है और कुछ ऐसी  घोषणाएं हैं जो पूरी ही नहीं हो सकती। खट्टर ने उकलाना हलके के पाबड़ा गांव में भाजपा प्रत्याशी आशा खेदड़ के समर्थन में आज एक जनसभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि कांग्रेसी बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं। ऐसे में उस पर यह कहावत सटीक बैठती कि न नौ मण तेल होगा न राधा नाचेगी।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी परिवारवाद से घिरी हुई है। उन्होंने इंडियन नेशनल लोकदल(इनेलो) और जननायक जनता पार्टी(जजपा) पर भी हमला बोलते हुये कहा कि ये दोनों पार्टियां जेल से चलती हैं जबकि भाजपा शालीनता और संगठन से चलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 समाप्त कर ऐतिहासिक कार्य किया है तथा इस कदम से हरियाणा को भी बहुत फायदा हुआ है। कम से कम अब जम्मू कश्मीर में सैनिकों की शहादत तो रूकी है।
 
उन्होंने कहा कि सेना में राज्य के लगभग 10 प्रतिशत सैनिक हैं और जो सीमा पर रक्षा करते हुए हमारे जवान शहीद होते थे उसमें हमारे हरियाणा के सैनिक भी होते थे। उन्होंने जनता से अपील की कि वह इस बार पिछली गलतियों को न दोहराएं और 21 अक्टूबर को कमल के फूल के सामने का बटन दबाकर राज्य में भाजपा की दूसरी बार सरकार बनाने में अपना सहयोग दें। उन्होंने इस बार के विधानसभा चुनावों में भाजपा के 75 से ज्यादा सीटने का भी दावा किया।
 
खट्टर ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य किसानों को पूरा भाव देकर उनकी आमदनी दुगुनी करना है। सरकार ने किसानों को तीन लाख तक के फसली ऋण देने का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही मात्र एक एकड़ पर ट्रैक्टर ऋण देने की योजना शुरू की गई। उन्होंने इस दौरान केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अनेक जलकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया और कहा कि केंद्र और राज्य की सरकारें समाज के सभी वर्गों के सामूहिक विकास के मिशन को लेकर चल रही हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »