29 Mar 2024, 00:43:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बलिया में दीवार गिरने से बालक की मृत्यु,दो घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 14 2019 9:26AM | Updated Date: Oct 14 2019 9:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के ऊभांव क्षेत्र में मकान की दीवार गिरने से एक बालक की मृत्यु हो गई जबकि महिला और बच्चा घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तेलमा जमालुद्दीनपुर गांव में बरसात में कमजोर हो गई अमीरचंद के मकान की दीवार रविवार शाम अचानक ढह गई। इस घटना में वहां खड़ी एक महिला और दो बच्चे मलबे में दब गये । उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने बच्चों और महिला को मलबे से बाहर निकाला लेकिन तब तक दस वर्षीय अमन दम तोड़ चुका था। घायल महिला और बच्चे को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »