20 Apr 2024, 19:23:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नीतीश ने पूर्व सांसद कमला मिश्र मधुकर की प्रतिमा का किया अनावरण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 14 2019 2:17AM | Updated Date: Oct 14 2019 2:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मोतिहारी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व सांसद स्व. कमला मिश्र ‘मधुकर’ की प्रतिमा का आज अनावरण किया। कुमार ने आज पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर प्रखंड के मदन सिरसिया गांव में पूर्व सांसद स्व. कमला मिश्र ‘मधुकर’ के स्मारक भवन का उदघाट्न एवं आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्मारक भवन परिसर में वृक्षारोपण भी किया। इसके बाद जनता जानकी उच्च विद्यालय, मदन सिरसिया में उपस्थित जनसमूह का मुख्यमंत्री ने अभिवादन किया और मंच पर जाकर मिश्र के तैल चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया।
 
मुख्यमंत्री ने मिश्र के आवास पर जाकर उनकी पत्नी डॉ. कामना मिश्र एवं परिवारजनों से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, सहकारिता मंत्री राणा रणधीर सिंह, पूर्व मंत्री महाचंद्र प्रसाद सिंह, तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त पंकज कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, जिलाधिकारी रमण कुमार, पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार शर्मा सहित अन्य नेता एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »