28 Mar 2024, 19:44:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

ऑटोरिक्शा पलटने से युवक की मौत, पांच घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2019 12:23PM | Updated Date: Oct 10 2019 12:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हाजीपुर। बिहार के वैशाली जिले में महुआ थाना क्षेत्र के छतवारा गांव के निकट महुआ-ताजपुर मार्ग पर ऑटोरिक्शा पलटने से एक युवक की मौत हो गयी था पांच अन्य यात्री घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि कल देर रात सिंघारा शक्तिपीठ से मेला देखकर लौट रहे यात्रियों से भरा ऑटोरिक्शा छतवारा गांव के निकट पलट गया। इस दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि पांच अन्य यात्री घायल हो गए। सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को महुआ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया वहीं शव को पोस्टमॉर्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान इसी थाना क्षेत्र के महुआ बाजार निवासी रवींद्र राय (35) के रूप में की गई है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »