23 Apr 2024, 19:52:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

200 फरियादियों की समस्या का हुआ निदान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2019 1:55AM | Updated Date: Oct 10 2019 1:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में लगे जनता दरबार में 200 से अधिक फरियादियों की समस्या सुनी और उनके समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।  गोरखपुर में अपने प्रवास के पांचवे दिन श्री योगी ने गोरखनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के बाद जनता दरबार लगाकर 200 से अधिक फरियादियों की समस्या सुनी और समाधान का आश्वासन दिया। इस बावत वह अधिकारियों को निर्देश भी देते रहे।
 
योगी सुबह छह पांच बजे अपने कक्ष से निकले और सीधे गुरू गोरक्षनाथ के दर्शन को पहुंचे। उन्होंने गुरू गोरक्षनाथ की विधिवत पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की और उसके बाद ब्रहमलीन गुरू अवेद्यानाथ के समाधि स्थल पर जाकर उनका आर्शीवाद लिया। इसी क्रम मुख्यमंत्री गौशाला पहुंचे और गायों को गुड चना खिलाया।
 
इसके बाद वह करीब 0630 बजे फरियादियों के बीच पहुंच गये और उनकी समस्यायें सुनने के लिए अपने कक्ष में विराजमान हो गये। एक-एक कर फरियादी आते रहे। मुख्यमंत्री उनकी समस्यायें पूरी गंभीरता से सुनकर समाधान का आश्वासन देते रहे। यह सिलसिला सुबह 0830 बजे तक चला।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »