25 Apr 2024, 22:55:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उत्तर प्रदेश सरकार किसानों को केवल विज्ञापनों में करती है याद : प्रियंका गांधी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 9 2019 12:43PM | Updated Date: Oct 9 2019 12:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सरकार को किसानों की याद केवल विज्ञापनों में आती है। श्रीमती वाड्रा ने आज ट्वीट किया, ‘‘उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों को परेशान करने के कई तरीके ईजाद किए हैं। किसानों के साथ कर्ज माफी के नाम पर धोखा किया। बिजली बिल के नाम पर उनको जेल में डाला।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘बाढ़-बारिश से बर्बाद फसल का कोई मुआवजा नहीं मिल रहा है।
 
उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार को किसानों की याद केवल विज्ञापनों में आती है।’’ कांग्रेस महासचिव ने किसानों की आत्महत्या से संबंधित एक मीडिया रिपोर्ट सामने आने के बाद योगी आदित्यनाथ की सरकार पर निशाना साधा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश के महोबा और हमीरपुर में कर्ज से परेशान दो किसानों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »