19 Apr 2024, 12:11:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मधुमक्खियों के हमले में 50 से अधिक श्रद्धालु घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 8 2019 6:23PM | Updated Date: Oct 8 2019 6:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

झुंझुनू। राजस्थान में झुंझुनू जिले के गुजरवास गांव में आज मां दुर्गा की शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया जिससे 50 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गये। सूत्रों के अनुसार गुजरवास गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ श्रद्धालु विसर्जन के लिए शोभायात्रा के रूप में जा रहे थे।  रीको एरिया के पास पहुंचते ही एक पेड़ पर लगे मधुमक्खी का छत्ता आकर डीजे पर गिर गया। दरअसल शोभायात्रा में डीजे तेज आवाज में था। जिसके कारण यह छत्ता टूटकर डीजे पर गिरा और फिर मधुमक्खियों ने शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर हमला बोल दिया। अचानक मधुमक्खियों के हमले से भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि मधुमक्खियों के डंक लगने के कारण करीब पांच दर्जन श्रद्धालु अस्पताल में पहुंचे। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। सभी को सिंघाना के निजी और सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »