20 Apr 2024, 10:36:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

चार फरवरी से लखनऊ में पहली बार शुरू होगा डेफएक्सपो 2020

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 21 2019 4:07PM | Updated Date: Sep 21 2019 4:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पहली बार रक्षा प्रदर्शनी डेफएक्सपो इंडिया -2020 आयोजित किया जायेगा।     रक्षा प्रदर्शनी डेफएक्सपो इंडिया -2020 का 11वां द्विवार्षिक संस्करण राजधानी के इंदिरा प्रतिष्ठान में चार से आठ फरवरी तक आयोजित किया जायेगा। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि राजधानी के इंदिया गांधी प्रतिष्ठान में आगामी चार फरवरी से शुरू होने वाले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के अलावा रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी और लखनऊ के जिलाधिकारी  कौशल राज शर्मा ने यहां बताया कि डेफएक्सपो इंडिया -2020 का आयोजन इंदिरा गाँधी प्रतिष्ठान में किया जायेगा। इस कार्यक्रम के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दूसरे दिन लगभग 1,500 गणमान्य लोगों के लिए रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे। इस दौरान गोमती रिवर फ्रंट पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »