29 Mar 2024, 16:35:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भाजपा-शिवसेना नेताओं के बीच हुई ‘अच्छी’ बातचीत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 21 2019 12:07AM | Updated Date: Sep 21 2019 12:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना के नेताओं के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर आज महत्वपूर्ण विचार-विमर्श हुआ। भाजपा द्वारा अपनी सहयोगी पार्टी को मात्र 126 सीटें देने का प्रस्ताव दिये जाने की खबरों के बीच शिवसेना नेता कुचिक रघुनाथ ने भाजपा के उपाध्यक्ष श्याम जाजू से भेंट की और अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। रघुनाथ ने बैठक के बाद कहा, ‘‘यह बहुत सौहार्द्रपूर्ण बैठक रही।’’ महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटें हैं और अगले महीने वहां चुनाव होने हैं। वर्ष 2014 के चुनावों की तुलना में भाजपा इस बार अधिक आत्मविश्वास से भरी हुई है। 

भाजपा को इस बार पश्चिम महाराष्ट्र में काफी बेहतर परिणाम मिलने की उम्मीद है। भाजपा के नेताओं का मानना है कि भाजपा पूरे देश में बढ़ रही है इसलिए महाराष्ट्र में पार्टी को कम से कम 160 सीटों पर लड़ना चाहिए। शिवसेना को वास्तविकता को समझना चाहिए और कम सीटों पर तैयार हो जाना चाहिए। भाजपा नेताओं का यह भी मानना है कि शिवसेना नेताओं के हाल में देश की आर्थिक स्थिति एवं महाराष्ट्र में शासन के मुद्दों पर आलोचना के स्वरों के पीछे भाजपा को दबाव में लाने की उनकी मंशा है। शिवसेना नेताओं ने पहले भाजपा के साथ आधी आधी सीटों पर लड़ने की इच्छा व्यक्त की थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »