18 Apr 2024, 16:32:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उत्तर-पूर्वी राज्यों में मानसून कमजोर रहा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2019 7:10PM | Updated Date: Sep 20 2019 7:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। दक्षिण-पश्चिम मानसून अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम, पश्चिम उत्तर प्रदेश और हरियाणा में कमजोर रहा जबकि मराठवाड़ा और रायलसीमा में मानसून अति सक्रिय रहा। इसके साथ ही पश्चिम मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में मानसून सक्रिय रहा। सौराष्ट्र, कच्छ, विदर्भ, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में दूरदराज स्थानों पर कल 17.30 बजे से लेकर आज सुबह 08Þ 30 बजे तक तेज हवा चली।

गुजरात ,कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में अगले 24 घंटे के दौरान तेज से बहुत तेज तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, सौराष्ट्र, कच्छ, मराठावाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, कराईकल और तटीय और उत्तर आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान है। झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है। पूर्व-मध्य तथा इससे जुड़े हुए उत्तर अरब सागर, पश्चिम मध्य और दक्षिण पश्चिम अरब सागर के पश्चिमी हिस्से, दक्षिण गुजरात और उत्तर तटीय महाराष्ट्र में 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज गति तक हवा चलने के आसार हैं इसलिए मछुआरों को इन क्षेत्रों में काम नहीं करने की सलाह दी गयी है।         

पिछले 24 घंटे के दौरान विदर्भ, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, तटीय कर्नाटक, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, केरल और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में अधिकतर स्थानों पर तथा ओडिशा, पश्चिम मध्य प्रदेश और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के  कई स्थानों पर बारिश हुयी। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, पूर्व मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर तथा असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, पूर्व उत्तर प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ में दूरदराज स्थानों पर बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »