29 Mar 2024, 00:37:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

चिट्टे के कारण पंजाब में बादल सरकार चली गई तो खट्टर सरकार कहां बचेगी: अभय चौटाला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2019 3:39PM | Updated Date: Sep 20 2019 3:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिरसा। इंडियन नेश्नल लोकदल (इनेलो )के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा है कि पंजाब के बाद हरियाणा नशों की गिरफ्त में आ गया है। नशे के कारण प्रदेश का युवा पथ भ्रमित हो रहा है। बढ़ती नशाखोरी के कारण लोगों में प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि नशा के कारण पंजाब में अच्छी भली चल रही प्रकाश सिंह बादल की सरकार चली गई तो अब हरियाणा में खट्टर सरकार कहां बच पाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में हरियाणा में भाजपा का ग्राफ गिरा है। चौटाला 25 सितंबर को कैथल में प्रस्तावित चौधरी देवीलाल जयंती को लेकर आज यहां आयोजित कार्यकर्ता समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि देवीलाल जंयती को लेकर प्रदेश भर में कार्यकर्ताओं में जोश है तथा यह सम्मान समारोह भीड़ के लिहाज से पुराने रिकार्ड तोड़ देगा जिसके बाद हरियाणा में राजनीतिक परिदृश्य बदल जाएगा। राज्य का मतदाता स्वाभिमानी है,कमजोर के साथ संघर्ष के लिए खड़ा हो जाता है। सरकार ने आमजन पर ज्यादती की है इसलिए मतदाता सरकार को चलता करना चाहता है।
 
उन्होंने रामपाल के करोंथा आश्रम तथा डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों पर सरकार द्वारा कुठाराघात करने के आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले लोकसभा तथा विधानसभा चुनावों में इन डेरों ने भाजपा का साथ दिया ,इसके बावजूद इन दोनों डेरों के 54 अनुयायी गोलियों से भून दिए। वहीं भाजपा सरकार ने जाट आरक्षण के नाम पर पंद्रह माह तक गुमराह किए रखा तथा 32 लोग मरवा दिए। डेरा सच्चा सौदा ने पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को खुलकर वोट दिया जिससे हम कुछ सीटें कम अंतर से हारे और इनेलो सत्ता से चूक गई। मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा का जिक्र करते हुए चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री के भ्रमण के दौरान आशानुकूल भीड़ न जुटने से मुख्यमंत्री को प्रदेश में पार्टी की स्थिति पता चल गई,जिससे वे आपा खो बैठे और अपने ही कार्यकर्ताओं को गला काटने तक की बात कह डाली। अब वे करनी पर अफसोस जाहिर करते घुम रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को तानाशाह करार देते हुये कहा कि इस यात्रा के बाद भाजपा का प्रदेश में ग्राफ नीचे आया है। उन्होंने कहा कि बशर्ते कांग्रेस ने प्रदेशाध्यक्ष बदल दिया लेकिन गुटबंदी आज भी बरकरार है। मंचों पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा कुमारी शैलजा के अलग अलग नारे लगते हैं। अशोक तंवर,किरण चौधरी व कैप्टन अजय यादव सरीखे नेता इनकी बैठकों में नहीं आ रहे।   
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »