नई दिल्ली। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की एक प्रयोगशाला ने नौसेना की बदलती संचालन जरूरतों के अनुरूप एक वारगेम तैयार किया है। यह वारगेम विशाखापतनम स्थित मेरिटाइम वारफेयर सेंटर के साथ मिलकर बनाया गया है। डीआरडीओ के अध्यक्ष जी सतीश रेड्डी ने नौसेना उप प्रमुख वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार को आज यह वारगेम सौंपा। इस वारगेम में युद्ध से संबंधित अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी और कम्युंटिग टूल का इस्तेमाल किया गया है। इसमें दो सेनाओं के बीच अभ्यास की भी सुविधा दी गयी है।