29 Mar 2024, 01:18:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गंगवार के बयान पर तेजस्वी का पलटवार, कहा- भाजपा नेताओं की कथनी और करनी में फर्क

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 16 2019 8:11PM | Updated Date: Sep 16 2019 8:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गोपालगंज। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने उत्तर भारतीय लोगों की योग्यता पर केन्द्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार के बयान पर पलटवार करते हुए आज कहा कि उनके बयान से एक बार फिर साबित हो गया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं की कथनी और करनी में फर्क है। यादव ने स्थानीय परिसदन में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उत्तर भारतीय लोगों की योग्यता को लेकर केंद्रीय मंत्री के बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि उत्तर भारतीय में योग्यता की कोई कमी नहीं है और न ही यहां के लोग मेहनत करने से भागते हैं।
 
योग्यता की नहीं बल्कि अवसर उपलब्ध कराने में केन्द्र सरकार की कमी है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री के बयान से एक बार फिर स्पष्ट हो गया है कि भाजपा के नेता चुनाव से पूर्व कुछ बोलते हैं और चुनाव खत्म होते ही उनके जुबान बदल जाती है। राजद नेता ने नए वाहन कानून पर कहा कि इस कानून को लागू करने का उद्देश्य केवल चालान के जरिए धन इक्टठा करना है। उन्होंने कहा कि नये कानून के प्रति लोगों को जागरूक करने की बजाए पुलिस केवल उन्हें प्रताड़ति करने में लगी है। चालान काटने से बेहतर लोगों को जागरूक करना है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »