18 Apr 2024, 09:08:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हरियाणा में पुन: बनेगी भाजपा सरकार: दुग्गल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 16 2019 7:37PM | Updated Date: Sep 16 2019 7:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिरसा। हरियाणा में सिरसा से सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी एक पार्टी ही नहीं बल्कि एक विचारधारा है। प्रदेश की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने अपने गत पांच साल के शासनकाल में हर  वर्ग के कल्याणार्थ और विकास कार्यों की दृष्टि से हर क्षेत्र को भेदभाव के बिना एकसमान नजर से देखा है। दुग्गल ने आज यहां भाजपा के जनसम्पर्क महाअभियान के तहत नगर मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में  कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये राज्य में अब पुन: विधानसभा चुनाव होने हैं इसलिए वे कर्मठता और निष्ठापूर्वक पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों का व्यापक रूप से जनता के बीच प्रचार प्रसार करे और राज्य में फिर से भाजपा की सरकार बनाने में अपनी योगदान दें।
 
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर एक ईमानदार व्यक्ति हैं और ऐसे यशस्वी मुख्यमंत्री के हाथ  प्रदेश की  कमान होना भी प्रदेश के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा की लहर है और पार्टी का कुनबा  दिन-प्रतिदिन  बढ़ रहा है जोकि इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि प्रदेश में पुन: मनोहर सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा जिस तरह से पार्टी ने गत लोकसभा चुनावों में राज्य की सभी दस सीटों पर जीत दर्ज की है उसी तरह पार्टी अपने किये गये विकास कार्यों और कार्यक्रमों की बदौलत 75 नहीं बल्कि सभी 90 विधानसभा सीटों पर प्रचंड जीत दर्ज करेगी। इस अवसर पर भाजपा  जिलाध्यक्ष यंतिद्र सिंह, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नीरज बंसल की  अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने परशुराम चौक, हिसारिया बाजार, भगत सिंह चौक, घंटाघर चौक, भगत सिंह चौक और परशुराम चौक तक  पैदल मार्च कर लोगों को पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों से अवगत कराया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »