29 Mar 2024, 14:18:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

तेलंगाना विस ने नल्लामाला वन क्षेत्र में यूरेनियम खनन का किया विरोध

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 16 2019 7:07PM | Updated Date: Sep 16 2019 7:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैदराबाद। तेलंगाना विधानसभा में सोमवार को सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव रखा गया और केन्द्र सरकार से आग्रह किया कि राज्य के नल्लामाला वन क्षेत्र में यूरेनियम खनन संचालन की अनुमति नहीं दी जाए। उद्योग एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री के टी रामाराव ने प्रस्ताव पर कहा कि नल्लामाला के जंगल में बहुत अधिक जैव-विविधता है, यदि इस इलाके में यूरेनियम के लिए खनन की अनुमति दी गयी तो कई खतरे पैदा हो जायेंगे। इससे पहले विधानसभा के सदस्यों ने चिंता व्यक्त की कि यूरेनियम खनन और नल्लामाला वन में खुदाई से पानी और पर्यावरण प्रदूषण के अलावा खेती के लिए गंभीर खतरा पैदा हो गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »