26 Apr 2024, 01:15:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा फिर शुरू, यात्रियों की संख्या बढ़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 16 2019 7:05PM | Updated Date: Sep 16 2019 7:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रूद्रप्रयाग/देहरादून। केदारनाथ धाम के लिए एक बार फिर से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो गई है। बरसात के बाद दूसरे चरण की हेलीकॉटर सेवाएं कपाट बंद होने तक जारी रहेंगी। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि केदारघाटी से चार हेली कंपनियों ने सेवाएं शुरू कर दी है। हेली कंपनियों के आने से यात्रा में भी बढ़ोत्तरी हुई है। तीर्थयात्रियों की हरसंभव मदद की जा रही है। यह सेवा कपाट बंद होने तक जारी रहेगी। हेलीकाप्टर सेवा के शुरू होने से यात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। अब तक आठ लाख पचास हजार तीर्थयात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। दो-तीन दिनों से धाम आने वाले यात्रियों की संख्या बढ़कर दो से ढाई हजार प्रतिदिन हो गयी हैं।

 

अभी तक साढ़े आठ लाख यात्री केदरनाथ बाबा के दर्शन कर चुके है। सूत्रों के अनुसार मानसून सीजन में केदारघाटी के लिये हेलीकाप्टर सेवा बंद कर दी जाती है जिसके कारण बरसात में तीर्थयात्रियों को पैदल या फिर घोड़े-खच्चरों से ही यात्रा करनी पड़ती है। मौसम साफ होने के बाद ही पुन: हेलीकाप्टर सेवा शुरु की जाती है। केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी से आर्यन हेली कंपनी ने अपनी सेवा जारी कर दी है जबकि शेरसी हेलीपैड से हैरिटेज और हिमालयन हेली और फाटा से पवनहंस ने सेवा शुरू की है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »