19 Apr 2024, 22:37:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

आदमपुर में हथियारों, मादक पदार्थों सहित चार गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 16 2019 7:04PM | Updated Date: Sep 16 2019 7:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जालंधर। पंजाब में जालंधर के आदमपुर से पुलिस ने चार पिस्तौल, एक राइफल,12 कारतूस और 980 नशीले कैप्सूलों सहित चार अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवजोत सिंह माहल ने सोमवार को बताया कि पुलिस ने 13 सितंबर को जंडूसिंघा से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 980 नशीले कैप्सूल और एक पिस्तौल बरामद की। अपराधियों की पहचान संजीव कुमार और विजय कुमार के तौर पर हुई है।
 
उन्होंने बताया कि दोनों अपराधियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने एक राइफल बरामद की जो उन्हें सतवीर सिंह ने दी थी। इसी प्रकार बरामद पिस्तौल भी उन्हें विजय कुमार निवासी बान सिंह उत्तर प्रदेश ने दी थी। माहल ने बताया कि पुलिस ने 15 सितंबर को विजय कुमार को गिरफ्तार कर उसके पास से एक  पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए तथा सूरत सिंह को गिरफ्तार कर उसके पास से एक पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना आदमपुर में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »