20 Apr 2024, 00:20:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गुरुग्राम सीट से आरएस राठी होंगे आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 16 2019 1:11AM | Updated Date: Sep 16 2019 1:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुरुग्राम। गुरुग्राम विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार आरएस राठी होंगे। यह घोषणा रविवार को गांव सुखराली स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता एवं प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने की। सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि हरियाणा सरकार विकास के हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है, जबकि दिल्ली की ‘आप’ सरकार ने लोगों को सस्ती बिजली, पानी की सुविधा और अच्छे स्कूल और अस्पताल की सुविधाएं मुहैया कराई हैं। राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि आज देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से डगमगाई हुई है, लेकिन केंद्र सरकार के पास इसके नियंत्रण के लिए कोई ठोस योजना नहीं है। दिल्ली सरकार ने जनहित योजनाओं पर काम कर जनसेवा की है वहीं हरियाणा सरकार पिछले 5 साल में अपने चुनावी घोषणा पत्र के मुद्दों पर भी काम नहीं कर पाई।
 
डॉ. सुशील गुप्ता ने गुरुग्राम सीट से घोषित किए गए उम्मीदवार आरएस राठी के बारे में कहा कि इन्होंने पिछले कुछ सालों के भीतर बेहतर पहचान बनाई है। संघर्षशील व ईमानदार हैं। उम्मीदवार घोषित किए जाने पर आरएस राठी ने पार्टी के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि गुरुग्राम के विधायक एवं मंत्री ने पूरे पांच साल तक शहर के विकास की बजाय अपना विकास किया है। अवैध कॉलोनियां काटकर अपने घर भरे हैं। जितने भी फ्लाईओवर एवं अंडरपास बने, एक ही बारिश ने भ्रष्टाचार की पोल खोल कर रख दी। सम्मेलन में दिल्ली से आप विधायक नरेश बाल्यान के साथ ही जेएस कादयान, अशोक वर्मा, रानी कपूर, मंजू सांकला, अभय पूनिया, पंकज बेनीवाल, विवेक लांबा ने भी विचार व्यक्त किए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »