16 Apr 2024, 14:42:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

स्कूल-कॉलेजो में नशीले पदार्थ बेचने के आरोप में दो गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2019 12:10PM | Updated Date: Sep 15 2019 12:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश की नारकोटिक्स विग की इंदौर इकाई ने प्रतिबंधित नशीले पदार्थ के एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अतरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी ने बताया स्कूल-कॉलेजो के आसपास नशीले पदार्थ की आपूर्ति करने वाले गिरोह के सक्रिय होने की सूचना पर कल घेराबंदी कर अंजली (28) निवासी करोल बाग इंदौर और आशुतोष निवासी राम कालोनी  इंदौर को गिरफ्तार किया गया है। दोनो के कब्जे से 8 ग्राम मेथाडोन एमडी नामक नशीला पदार्थ जब्त किया गया है। अतितीव्र जप्त मेथाडोन की कीमत 30 हजार रुपये बतायी जा रहीं है। पुलिस दोनों आरोपियों को आज न्यायालय में पेश कर इनका रिमांड प्राप्त करने का प्रयास करेगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »