24 Apr 2024, 01:27:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शर्मा ने खटलापुरा नाव दुर्घटना में मृतकों के घर पहुँच कर परिजनों को दी आर्थिक सहायता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2019 11:58AM | Updated Date: Sep 15 2019 11:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के जनसम्पर्क मंत्री पी सी शर्मा ने खटलापुरा नाव दुर्घटना के सभी 11 मृतकों के घर पहुँच कर उनके परिजनों को आर्थिक सहायता दी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार शर्मा कल शाम मृतकों के परिजन आर्थिक सहायता देने उनके घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मृतकों के परिजनों से कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा 11-11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। इसमें से 4 लाख रुपये के धनादेश आज देने आये हैं। उन्होंने कहा कि यह राशि उनके बैंक खाते में आ जायगी। उन्होंने कहा कि शेष 7  लाख के धनादेश मंगलवार तक ज़ारी हो जायगे और पूरी 11 लाख रुपये की राशि उनके खातों में आ जायगी। जनसंपर्क मंत्री ने परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार दु:ख की इस घड़ी में उनके साथ है और उन्हें हर संभव मदद देंगे। शर्मा ने कल 100 क्वार्टर पिपलानी बस्ती मे नाव दुर्घटना में 6 लोगों की जान बचाने वाले साहसी नौजवान नितिन बाथम को व्यक्तिगत तौर पर 25 हजार रुपये का चेक और शाल श्रीफल से जन-समूह की उपस्थिति में सम्मानित किया। शर्मा ने बाथम के साहस और मानवीय, परोपकारी सेवा-कार्य की सराहना की।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »