25 Apr 2024, 12:01:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

डीडीए के 10 स्थानों पर बन रहे हैं खेल के मैदान: कपूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2019 1:04AM | Updated Date: Sep 15 2019 1:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष तरुण कपूर ने कहा है कि स्वस्थ तन के लिए स्वच्छ वातावरण जरूरी है और इसी को ध्यान में रखकर प्राधिकरण 10 स्थानों पर क्रीड़ा स्थल बना रहा है। कपूर ने राष्ट्रमंडल खेल गांव में शनिवार को पांचवीं यमुना ट्राफी की शुरुआत करने के मौके पर कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए स्वच्छ पर्यावरण भी नितांत आवश्यक है। दिल्लीवासियों की सेहत को ध्यान में रखते हुए डीडीए विभिन्न इलाकों में खाली पड़ी जमीन पर खेल के मैदान बनाने को अग्रसर है। उन्होंने कहा यमुना ट्राफी क्रिकेट टूर्नामेंट का ध्येय यमुना को निर्मल बनाना है। उपाध्यक्ष ने कहा कि यदि दिल्ली के लोगों  को सेहतमंद बनाना है तो यमुना को भी स्वच्छ करना अत्यंत आवश्यक है।

दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त संजय सिंह ने कहा कि अधिकारियों को तनाव मुक्त रखने में खेल बहुत मददगार होता है। उन्होंने कहा कि खेल समाज में पर्यावरण के प्रति जन जागृति लाने का सबसे अच्छा माध्यम है। इस मौके पर कपूर और सिंह ने वृक्षारोपण भी किया। यमुना ट्राफी के आयोजक राजीव निशाना ने इस मौके पर कहा कि पिछले चार वर्षों से प्रतियोगिता के सफलतापूर्वक आयोजन यह टूर्नामेंट काफी लोकप्रिय  हो रहा है। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों की टीमों के बीच हुआ। आईएएस टीम ने टास जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया और 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाये। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »