29 Mar 2024, 19:17:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मनरेगा कामगारों के पैसे जल्द जारी किये जायेंगे : बाजवा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2019 9:33PM | Updated Date: Sep 12 2019 9:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा ने कहा है कि मनरेगा कामगारों के बकाया पैसे तुरंत जारी कर दिए जाएंगे। बाजवा ने आज यहां जारी बयान में कहा कि मनरेगा कामगारों के बकाया पैसे देने में देरी केन्द्र सरकार के स्तर पर हुई है और केन्द्र ने आज ही 116 करोड़ रुपए मंजूर किये हैं। मनरेगा स्कीम में पूरी देनदारी भारत सरकार की बनती है। मनरेगा मजÞदूरों के पैसे देने में देरी केंद्र सरकार के स्तर पर हुई है क्योंकि केंद्र द्वारा ही लाभपात्रियों के खातों में पैसे सीधे ट्रांसफर किये जाते हैं।
 
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार केन्द्र के समक्ष लगातार यह मुद्दा उठा रही थी तब जाकर ये पैसे मिले हैं । सरकार अविलंब इलैक्ट्रॉनिक फंड मैनेजमेंट सिस्टम पर मनरेगा कामगारों की दिहाड़ी संबंधी जानकारी नियमित आधार पर अपडेट कर रही है। ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि पंजाब के लिए पैसों की अदायगी 10 जुलाई, 2019 से बकाया थी और हम अपने पहले 6 महीने के लेबर बजट ख़र्च की सीमा को पहले ही पार कर चुके हैं। कल तक बकाया देनदारी 114 करोड़ रुपए थी। उन्होंने कहा कि हम भारत सरकार को चार हफ्Þते पहले ही इस बारे में मांग भेजी थी और यह पैसे बकाया थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »