20 Apr 2024, 12:53:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अवैध नशा मुक्ति केंद्र का भंडाफोड़ फतेहगढ़

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2019 9:31PM | Updated Date: Sep 12 2019 9:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

साहिब। पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के पंजोली खुर्द गांव में आज एक अवैध नशा मुक्ति केंद्र का भंडाफोड़ किया गया और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर पुलिस ने यह कार्रवाई की तथा केंद्र में भर्ती 14 लोगों को, जिन्हें वहां यातनाएं दी जा रही थीं, छुड़ाया गया। इन्हें फतेहगढ़ साहिब के सरकारी नशा मुक्ति केंद्र में भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि केंद्र खालसा वेल्फेयर फाऊंडेशन के नाम पर चलाया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि प्रमुख आरोपी कुलवंत सिंह फरार है। पुलिस ने यह कार्रवाई एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस ने बताया कि केंद्र में मरीजों को यातनाएं दी जाती थीं, पीटा जाता था और जेल की तरह के कक्ष बनाये गये थे। गिरफ्तार आरोपियों के नाम हरिंदर सिंह, हरप्रीत सिंह और नरिंदर सिंह बताये गये हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »