26 Apr 2024, 02:19:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2019 9:19PM | Updated Date: Sep 12 2019 9:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा या गरज-चमक के साथ छींटे पडने की संभावना जतायी है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर मध्यप्रदेश और इससे सटे दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश में निम्न दबाव का क्षेत्र स्थित है तथा चक्रवाती घेरा मध्य समुद्र तल से 5.8 किमी. ऊपर तक विस्तारित है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है। समुद्र तल पर मानसून द्रोणिका गंगानगर, अलवर निम्न दाब का केन्द्र का उत्तर प्रदेश और दक्षिण-पश्चिम उत्तरप्रदेश के सीधी, चाईबासा, दीघा और पूर्वी दक्षिण पूर्व दिशा में आगे जाते हुए उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक विस्तारित है।
 
इसके चलते अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा या गरज-चमक के साथ छींटे पडने की संभावना है। पिछले 24 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हुई है। इनमें लैलूंगा में 11 सेमी, वाड्रफनगर में 07 सेमी, खरसिया, बीजापुर, कांसाबेल, छुरा एवं भैरमगढ़ में 05-05 सेमी., शक्ति, घरघोड़ा, गीदम, नारायणपुर, करतला व सोनहत में 04-04 सेमी. तथा अन्य कई स्थानों पर 03 से 01 सेमी. तक वर्षा दर्ज की गई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »