25 Apr 2024, 06:50:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

फसल नुकसान के आंकलन का निर्देश दे कमलनाथ ने दिया जबाव: ओझा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2019 7:36PM | Updated Date: Sep 12 2019 7:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस की मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने आज कहा कि अतिवृष्टि से फसलों को हुए नुकसान पर अपनी राजनैतिक रोटियां सेंकने वालों करारा जवाब देते हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सभी जिला कलेक्टरों को भारी बारिश से जान-माल और फसल के नुकसान के प्रारंभिक आंकलन करने के निर्देश दे दिये हैं, ताकि प्रभावितों को अविलंब क्षतिपूर्ति की राशि अविलंब दी जा सके। ओझा ने यहां जारी अपने वक्तव्य में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का फसलों की बर्बादी पर चिंता व्यक्त करते देखना बड़ा अजीब लग रहा है। 

उन्होंने कहा कि चौहान कह रहे हैं कि महलों में बैठकर, फसलों की बर्बादी का आंकलन नहीं किया जा सकता, यह आश्चर्यजनक है कि यह बात वह व्यक्ति हैं, जिनकी सरकार के कार्यकाल में कर्ज, सूखे, अतिवृष्टि और सरकार की गलत नीतियों से परेशान हजारों किसान आत्महत्याएं करने पर मजबूर थे। ओझा ने कहा कि अतिवृष्टि के कारण फसलों को हुए नुकसान के मामले में तुरंत जनहितैषी और राहतकारी निर्णय लेकर, मध्यप्रदेश के मुख्यमत्री कमलनाथ ने यह सिद्ध कर दिया है कि प्रदेश की जनता का हित उसके लिए सर्वोपरि है और ऐसे मुद्दों पर चौहान या भाजपा के किसी भी हताश नेता को क्षुद्र राजनीति करने का कोई अवसर, किसी भी कीमत पर नहीं देंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »