19 Apr 2024, 12:20:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

संगोष्ठी में दुनिया के साढ़े पांच सौ विद्वान लेंगे भाग : हरसिमरत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2019 7:23PM | Updated Date: Sep 12 2019 7:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय गुरु नानक देव जी के जीवन तथा शिक्षाओं पर दिल्ली में एक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन करेगा जिसमें दुनिया के साढ़े पांच सौ विद्वानों को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा गुरु साहिब के 550वें प्रकाश पर्व को मनाने के लिए देश भर में सौ संगोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने आज यहां दी। उन्होंने कहा कि आईजीएनसीए तथा संस्कृति मंत्रालय के अधिकारियों ने आज उन्हें एक बैठक में बताया कि अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी तथा देश भर में संगोष्ठियों के आयोजन के अलावा आईजीएनसीए की ओर से पचास वाहनों पर डिजीटल प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। 

बादल ने बताया कि गुरु नानक देव जी के जीवन तथा शिक्षाओं पर अलग अलग भाषाओं में 15 से 20 पुस्तकें प्रकाशित की जाएंगी। गुरु नानक देव के नाम पर कनाडा में एक चेयर स्थापित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसी तरह मानवीय संसाधन मंत्रालय ने गुरु साहिब के नाम पर यूनाइटेड किंगडम में एक चेयर स्थापित किए जाने की मंजूरी दे दी गई है। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर में एक अंतर धर्म अध्ययन केंद्र स्थापित किए जाने के बारे बोलते हुए बादल ने कहा कि कि इस केंद्र के लिए यूनिवर्सिटी को चरणबद्ध तरीके से फंड भेजने का निर्णय लिया गया है तथा इस प्रोजेक्ट के पहले चरण के रूप में यूनिवर्सिटी 99 करोड़ रूपए का प्रस्ताव यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन के पास भेज चुकी है।  गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी ने अमृतसर में एक अंतरराष्ट्रीय सेमीनार करवाने का प्रस्ताव भी भेजा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »