20 Apr 2024, 08:02:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कोलकाता में युवक ने मेट्रो ट्रैक पर कूदकर की आत्महत्या की कोशिश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2019 3:00PM | Updated Date: Sep 12 2019 3:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। कोलकाता बेलगछिया मेट्रो स्टेशन पर गुरुवार सुबह व्यस्ततम समय में एक युवक ने मेट्रो ट्रैक पर छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार लगभग 25 वर्षीय एक युवक सुबह करीब 0924 बजे मेट्रो ट्रैक पर कूद गया। युवक को ट्रैक से निकालने के लिए कुछ देर के लिये बिजली बंद करनी पड़ी जिसके कारण ट्रेनों का आवागमन कुछ देर के लिए निलंबित कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक युवक अचानक ट्रैक पर कूद गया। चालक ने युवक को देखकर आपातकालीन ब्रेक लगा दिये जिससे उसकी जान बच गयी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि युवक को आर जी कार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »