19 Apr 2024, 04:15:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

विदिशा भारी बारिश से शहर की बीस बस्तियों में भरा पानी, कई जगह से टूटा संपर्क

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2019 11:23AM | Updated Date: Sep 12 2019 11:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

विदिशा। मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में कल रात से लगातार हो रही बारिश के चलते शहर की बीस बस्तियों में पानी भर गया। वहीं शहर के कई जगहों से सड़क संपर्क भी टूट गया है। विदिशा में कल रात से झमाझम बारिश का क्रम जारी है। इसके चलते शहर की बीस बस्तियों में पानी भर गया है। वहीं, कागपुर पुल के बारिश से छतिग्रस्त हो जाने के चलते शहर का पुरवाई, सिंरोज, शमशाबाद, नटेनर से सड़क संपर्क टूट गया है। इसके अलावा बेतवा के ऊफान पर बहने से पगनेश्वर पुल पर 16 फीट ऊपर पानी बह रहा है। इसके कारण विदिशा का रायसेन से भी सड़क संपर्क टूट गया है। बारिश के चलते प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। अभी तक कहीं से भी जनहानि की सूचना नहीं मिली है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »