19 Apr 2024, 02:56:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हो सकती है भारी वर्षा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 10 2019 7:44PM | Updated Date: Sep 10 2019 7:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे के दौरान एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना जतायी गयी है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पूर्व मध्यप्रदेश और इससे सटे पूर्वी उत्तर प्रदेश में निम्न दबाव का क्षेत्र और संबंधित चक्रवाती घेरा मध्य समुद्र तल से 5.8 किमी. ऊपर तक विस्तारित है। समुद्र तल से मानसून द्रोणिका बिकानेर, अजमेर, शिवपुरी कम दबाव के केन्द्र का क्षेत्र उत्तर-पूर्व मध्यप्रदेश और पूर्वी उत्तरप्रदेश डाल्टनगंज, पुरूलिया, दीघा और पूर्व दिशा में आगे जाते हुए उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक विस्तारित है।

इसके चलते अगले 24 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान भी प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई। इनमें कोंटा 04 सेमी., बगीचा, गुंडरदेही, ंिछदगढ़ व बीजापुर में 03-03 सेमी तथा कुनकुरी, मोहला, सुकमा, खरसिया, पुसौर, उसूर, घरघोड़ा, गुरूर, पाटन व कांसाबेल में 02-02 सेमी सहित अनेक स्थानों पर 01-01 सेमी वर्षा दर्ज की गयी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »