25 Apr 2024, 02:11:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हरियाणा में छह महीने में हर गांव में 24 घंटे बिजली और पानी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 5 2019 12:51AM | Updated Date: Sep 5 2019 12:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि आने वाले छह महीनों के भीतर राज्य के प्रत्येक गांव में 24 घंटे बिजली देने और प्रत्येक रसोई में नल से जल पहुंचाने का काम किया जाएगा। खट्टर बीते बुधवार हिसार के नारनौंद में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि यह यात्रा 18 अगस्त को शुरू हुई थी और अब इसके मात्र चार दिन शेष रह गए हैं। उन्होंने कहा कि वे प्रत्येक विधानसभा में प्रदेश की ढाई करोड़ जनता अर्थात अपने परिवार के सदस्यों से आशीर्वाद लेने के लिए जा रहे हैं । उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में हमने वादा किया था कि हम जनता को साफ-सुथरा प्रशासन देंगे तथा उन्हें कठिनाइयों से बाहर निकालेंगे। अब जनता को छोटे-छोटे काम में उलझाया नहीं जाता और न ही उन्हें दफ्तरों के चक्कर कटवाए जाते हैं।
 
उन्होंने कहा कि लोगों को सुविधा देने के लिए राज्य सरकार ने सरल केंद्र, अंत्योदय केंद्र, ई-दिशा केंद्र और साइबर कैफे शुरू किए हैं जहां जाकर आम आदमी अपनी शिकायत या अपना फार्म ऑनलाइन भर सकता है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने अध्यापकों के लिए ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी लागू की है जिसके तहत अब अध्यापकों के ऑनलाइन ट्रांसफर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने महिलाओं की दशा सुधारने का भी काम किया है और इसी कड़ी में प्रत्येक घर में गैस सिलेंडर पहुँचाया है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर मंच से ही उपस्थित महिलाओं से पूछा कि जिन महिलाओं के घर में गैस सिलेंडर नहीं है वह हाथ खड़ा करें। इस पर तीन महिलाओं ने हाथ खड़ा किया और मुख्यमंत्री ने नारनौंद के उपमंडल अधिकारी को आदेश दिए कि वह 48 घंटे के भीतर ऐसे सभी परिवारों को गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाएं जिनके घर में गैस सिलेंडर नहीं है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »