26 Apr 2024, 04:03:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

8 लाख के इनामी नक्सली कमांडर ने किया आत्मसमर्पण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 26 2019 2:45AM | Updated Date: Aug 26 2019 2:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिला पुलिस के समक्ष रविवार को आठ लाख रुपए के एक इनामी नक्सली ने आत्मसमर्पण कर दिया। दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि शासन की पुर्नवास नीति के तहत आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलने वाले लाभों के संबंध में क्षेत्र में किए जा रहे प्रचार-प्रसार की बदौलत कई नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं। इसी क्रम में इनामी नक्सली मुचाकी बुदरा ने आत्मसमर्पण किया है। उन्होंने बताया कि बुदरा 2007 से नक्सली संगठन में सदस्य के रूप में शामिल था। वो 2008 में मतदान पेटी व हथियार लूटने की घटना में शामिल था। पुलिस अधीक्षक पल्लव ने बताया कि माओवादी विचारधारा के खोखलेपन से निराश होने का हवाला देते हुए उसने आत्मसमर्पण किया है। उन्होंने बताया कि बुदरा कई नक्सली हमलों में शामिल था। इसमें साल 2010 में नकुलनार गांव में कांग्रेस नेता अवधेश गौतम के घर पर हुआ नक्सली हमला भी शामिल है। इस हमले में दो नागरिकों की मौत हो गई थी जबकि एक नक्सली को भी मार गिराया गया था। इसके अलावा किरंदुल में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसफ) पर हमले में भी वह शामिल था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »