28 Mar 2024, 18:59:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

वायुसेना प्रमुख धनोआ आज जाएंगे थाईलैंड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 26 2019 2:43AM | Updated Date: Aug 26 2019 2:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ सोमवार को तीन दिन की यात्रा पर थाईलैंड जाएंगे। वायुसेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस यात्रा के दौरान एयर चीफ मार्शल धनोआ बैंकाक में होने वाली 2019 इंडो पैसिफिक चीफ्स आॅफ डिफेंस कॉन्फ्रेंस में भाग लेंगे। इस बार के सम्मेलन की विषयवस्तु एक स्वतंत्र एवं मुक्त हिन्द प्रशांत क्षेत्र के लिए गठजोड़ है। प्रवक्ता के अनुसार इस सम्मेलन में 33 से अधिक देशों के रक्षा सेनाओं के प्रमुख भाग ले रहे हैं जो समान चुनौतियों एवं उनसे निपटने की साझा रणनीतियों पर चर्चा करेंगे। एयर चीफ मार्शल धनोआ वर्तमान में भारत में चीफ आॅफ स्टाफ कमेटी के अध्यक्षता कर रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »